HEADLINES


More

सूरजकुंड मेले का नहीं होगा आयोजन; 35 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Posted by : pramod goyal on : Thursday 17 December 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 


इस बार इंटरनेशनल सूरजकुंड मेला नहीं लगेगा। कोरोना महामारी फैलने के कारण हरियाणा सरकार ने मेले का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।

पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का आयोजन फरवरी में नहीं किया जाएगा। इसे स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अप्रैल 2021 में समीक्षा होगी और अगर संभावनाएं दिखाई दी तो अप्रैल के बाद मेले का आयोजन किया जा सकता है।

बता दें कि 35 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। हर साल 1 से 15 फरवरी तक मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनियाभर से लोग हिस्सा लेते हैं। यूरोपियन और एशिया के कई देश इसमें शामिल होते हैं। विदेशों से पर्यटक भी इसका लुत्फ उठाने आते हैं।

No comments :

Leave a Reply