HEADLINES


More

कोरोना मरीज बढ़ने की दर में हरियाणा एक माह में नौवें से तीसरे स्थान पर

Posted by : pramod goyal on : Sunday 22 November 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 2744 नए केस आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 215616 हो गई। चिंता की बात है कि नए मरीज बढ़ने की दर में राज्य एक माह में नौवें से तीसरे स्थान पर आ गया। ऐसे में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने कहा है कि कोरोना रोकने लिए दो ही रास्ते हैं। एक लाॅकडाउन और दूसरा मास्क, डिस्टेंसिंग व अन्य नियम सख्ती से लागू करवाना।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अभी सख्ती के मूड में है। सीएम ने कहा कि लाॅकडाउन लगाकर लोगों को बेरोजगार नहीं करना चाहते। लोग नहीं माने तो उचित नहीं होगा। यदि दिल्ली सरकार लाॅकडाउन पर कोई फैसला लेती है तो हम समीक्षा के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। उधर, हिसार राज्य का तीसरा ऐसा जिला बन गया है, जहां मौतें 200 से अधिक हो गई हैं। 100 मौतें 201 दिन में हुई थीं, लेकिन अगली 100 मात्र 35 दिन में हुईं।

यह दर गुड़गांव-फरीदाबाद से तेज है। शनिवार को सबसे ज्यादा 939 नए केस गुड़गांव में आए। राज्य में 30 नई मौतें हुईं। अब तक 2180 की जान जा चुकी है। 2466 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब तक 192533 ठीक हो चुके हैं। 20903 एक्टिव मरीज हैं। रिकवरी रेट 89.54% है। मृत्यु दर 1.01% है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 35037 टेस्ट हुए। टेस्ट का आंकड़ा 13 करोड़ पार कर भारत तीसरे नंबर पर आ गया है।



No comments :

Leave a Reply