HEADLINES


More

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर किए जा रहे दमन के खिलाफ कर्मचारियों व मजदूरों ने आक्रोश प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday 28 November 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 नवंबर।


किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर किए जा रहे दमन के खिलाफ कर्मचारियों व मजदूरों ने शनिवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले बीके चौक पर आयोजित इस प्रर्दशन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा व किसान संधर्ष समिति नहर पार से जुड़े किसानों व पेंशनर्स ने भी भाग लिया। प्रर्दशन में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में भाजपा-जजपा सरकार द्वारा दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आश्रु गैस के गोले बरसाने, पानी की बौछार मारने व लाठीचार्ज करने की घोर निन्दा की गई और किसानों के आंदोलन का तन-मन-धन से सहयोग एवं समर्थन करने का फैसला लिया गया। प्रर्दशन का नेतृत्व किसान संधर्ष समिति नहर पार के संयोजक सतपाल नरवत, अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष यूएम खान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,प्रेस सचिव राजबेल देसवाल, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री,उप

प्रधान अतर सिंह केशवाल, शब्बीर अहमद, गांधी सहरावत, मास्टर भीम सिंह व डिगम्बर डागर आदि नेता कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रर्दशन से पहले सभा का आयोजन किया और इसके बाद बीके चौक से नीलम चौक तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ और किसानों के आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। प्रर्दशन में आरोप लगाया गया है तीनों कृषि कानून कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन बनाएं गए हैं,जो किसानों को बर्बाद कर देंगे।

No comments :

Leave a Reply