//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 19 नवंबर ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के तत्वाधान में आगामी 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने जुलूस निकाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कारखानों के मजदूर गुडईयर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से नारे लगाते हुए पटेल नगर में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व एटेक के प्रधान आरएन सिंह, सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल
एवं आईसीटी यूके कामरेड जवाहरलाल ने संयुक्त रूप से किया। जबकि कार्रवाई का संचालन कन्वीनर लालबाबू शर्मा कर रहे थे। प्रदर्शनकारी केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर रोक लगाओ, श्रम कानूनों में किए गए संशोधन को वापस लो के नारे लगा रहे थे। पटेल नगर की दुर्गा मंदिर पर सभा को संबोधित करते हुए आरएन सिंह और वीरेंद्र सिंह डंगवाल तथा कामरेड जवाहरलाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर मजदूरों के लिए बनाए गए श्रम कानूनों मैं संशोधन करने का आरोप लगाया। तीनों नेताओं ने बताया कि पहले बने हुए कानूनों को पुराने कानून बताकर केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है और मालिकों को मजदूरों का शोषण करने के लिए और ताकतवर बना रही है। पहले न्यूनतम वेतन का कानून औद्योगिक विवाद अधिनियम सुरक्षा और मुआवजे का तथा बोनस के भुगतान के लिए कानून बनाए गए थे अब इनकी जगह पर चार वेज कोड बनाकर मजदूरों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र की सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में सौंप रही है। जिससे बेरोजगारी की रफ्तार में वृद्धि होगी। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार की निजी करण और ठेका प्रथा और देश के अन्नदाता किसान के विरुद्ध लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ पूरे प्रदेश का मजदूर कर्मचारी वर्ग 26 नवंबर को सड़कों पर उतरेगा और सारी जन सेवाएं ठप रहेंगी।
No comments :