HEADLINES


More

अब कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर नहीं लगाया जाएगा स्टीकर

Posted by : pramod goyal on : Thursday 8 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा 


राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर पहचान के लिए लगाए जाने वाला लाल कलर का स्टीकर नहीं लगाया जाएगा। जिन मरीजों के घर भी यह लगाया हुआ है, उसे भी हटाया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव विजय वर्धन का आदेश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरज भाजन कंबोज ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिख दिया है। पंजाब में स्टिकर लगाए जाने पर पहले ही रोक लगाई हुई है।

उधर, हरियाणा में अब कोरोना के नए केसों की संख्या स्थिर हो गई है। पिछले एक सप्ताह से रोज नए मरीज 1100 से 1300 के बीच मिल रहे हैं। बुधवार को 1223 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 53% केस सिर्फ 5 जिलों में मिले हैं। इनमें गुड़गांव में सबसे ज्यादा 293, फरीदाबाद में 178, सोनीपत में 66, हिसार में 65 व अम्बाला में 56 केस मिले। राहत की बात यह है कि 13 जिलों में नए मरीजों का आंकड़ा 50 से कम रहा। नूंह में लंबे समय के बाद एक भी नया मरीज नहीं मिला। अब संक्रमितों की कुल संख्या 137639 हो गई है।

No comments :

Leave a Reply