HEADLINES


More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 1 October 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 1 अक्टूबर हाथरस की घटना के विरोध में आज गुरुवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन से संबंधित आशा वर्करों सहित जनवादी महिला समिति एवम् वाईएमसीए सफाई कर्मचारी यूनियन फरीदाबाद के सैकड़ों कार्यकर्ता बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित हुए। यहां से  जुलूस लेकर नीलम चौक पर पहुंचे।इसके बाद नीलम बाटा रोड के चौराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री का  पुतला दहन किया। प्रदर्शन कारी हाथरस की बेटी मनीषा के बलात्कारियों को फांसी देने के नारे लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई इस जघन्य हत्याकांड ने एक बार फिर से निर्भया कांड की याद दिला दी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल, आशा वर्कर की प्रधान हेमलता  और मिड डे मील की प्रधान कमलेश


चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि यह अजीब विडंबना है की एक 19 वर्ष की युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार किया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस  ने पीड़िता के परिजनों के कहने पर  रिपोर्ट तक नहीं लिखी। पीड़िता को तत्काल किसी भी प्रकार की  चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं कराई गई।

 जबकि उसका शरीर अपराधियों ने बुरी तरह से तोड़ दिया था। इसके बावजूद भी हाथरस की पुलिस का दिल नहीं पसीजा। उसने  समय पर कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। प्रदर्शनकारियों ने इस घिनौने कांड में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं रहा यहां बहू बेटियों की इज्जत सलामत नहीं है। यहां की पुलिस ऐसे  मामलों को  हल्के-फुल्के में लेती है। जिसकी वजह से गुनाहगारो के हौसले बुलंद हो जाते हैं। और वह अपराध करने से पीछे नहीं हटते। यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो पीड़िता को बचाया जा सकता था। और दोषियों को जेल की सलाखों में तक पहुंचाना आसान हो जाता। वक्ताओं ने इस केस में विलंब करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर 29 सितंबर को पीड़िता की मृत्यु हो जाने के बाद उस का पार्थिव शरीर परिजनों को नहीं देकर प्रशासन के द्वारा ही उसका अंतिम संस्कार रात को ही कर देने की भी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता के को परिजनों न्याय देने की मांग की।  वीरेंद्र सिंह डंगवाल में कल 30 सितंबर को फरीदाबाद के नंगला एनक्लेव में 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वालों को भी कड़ी सजा देने की मांग की। आज के प्रदर्शन को कामरेड शिवप्रसाद जिला जिला सचिव सीपीआईएम, विजय कुमार झा जिला कमेटी सदस्य, सीटू के जिला सचिव लालबाबू शर्मा,  कामरेड ओम प्रकाश, कामरेड दीपक झा,कमलेश चौधरी, सुधा पाल जिला सचिव आशा वर्कर यूनियन, रेखा शर्मा, नीलम जोशी, पूजा ठाकुर, संगीता, सुशीला, इत्यादि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply