HEADLINES


More

मंत्री मूलचंद शर्मा ने 5 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 18 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद (बल्लभगढ), 18 अक्टूबर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 54 लाख रुपए की से बनाई जाने वाली गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने ढोल बाजे के साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानी


य लोगों के हाथ नारियल तुड़वाया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से जमकर विकास कार्य हुए हैं।   बल्लभगढ़ की कायाकल्प भाजपा सरकार ने की है। यहाँ करीब 30 से 40 वर्ष पुराने गड्ढों को भाजपा सरकार ने भरने का काम किया है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वार्ड 37 भगत सिंह कॉलोनी में गलियों के अंदर स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लिया साथ ही गलियों के निर्माण कार्य को भी शुरू कराया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्माविनोद गोस्वामीमहेश गोयलराकेश गुर्जरपारस जैन, संजीव बैंसलाकल्लू पंडितमोहर सिंहसंदीप तोमर, सुरेश पंडित, श्रीधर प्रसाद, दीपक यादव, गायत्री देवीमहेंद्र तेवतियाकौशल शर्मा, संजय शर्मारोशनलाल शर्मासुनील कौशिकमनोज खंडेलवालप्रेम मदान  कॉलोनी वासी मौजूद रहे। 


No comments :

Leave a Reply