फरीदाबाद, 22 अक्टूबर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब 134182 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 92339 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 41843 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 134422 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 233342 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 209727 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 287 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 23332 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 241 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 618 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 22233 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 240 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 25 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 06 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 188 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 100.2 दिन व रिकवरी रेट 95.3% है।
फरीदाबाद में वीरवार को मिले कोरोना के 199 केस
Posted by :
pramod goyal
on :
Thursday, 22 October 2020
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :