HEADLINES


More

फरीदाबाद में सोमवार को मिले कोरोना के 129 नए केस

Posted by : pramod goyal on : Monday 5 October 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 05 अक्टूबर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 121050 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका हैजिनमें से 78469 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42581 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 121277 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 206757 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थेजिनमें से 185891 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 342 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 20524 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैंजिनमें से 282 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 619 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 19396 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 46 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 8 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 129 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 102.1 दिन व रिकवरी रेट 94.5% है।



No comments :

Leave a Reply