//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। शहर की नवीन नगर चौकी इलाके में एक पति-पत्नी को उनके पड़ोसियों ने बड़ी बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले में जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर को वीडियो दिखाते हुए गुहार लगाई, जिसके बाद कमिश्नर ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिला संजिला देवी ने बताया कि 17 अगस्त को गली में पानी निकासी को लेक
र उनके पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी के बीच पड़ोसियों के लड़के ने पहले महिला पर हमला कर दिया। उसने सिर के बाल पकड़कर चप्पल से बेरहमी से पीटा। इसके बाद एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने पीड़ित महिला के पति को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई की। पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेहोशी की हालत में फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में की, वहां सुनवाई नहीं हुई तो नवीन नगर चौकी भेज दिया गया।

No comments :