HEADLINES


More

सीपीआईएम जिला कमेटी फरीदाबाद के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध में प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 21 September 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 सितंबर सीपीआईएम जिला कमेटी  फरीदाबाद के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को दिल्ली दगों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी जानी-मानी अर्थशास्त्री जयंती घोष, दिल्ली विश्ववि


द्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद, स्वराज इंडिया अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता राहुल राय का नाम  डाले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ता बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए नीलम चौक  तक गए। प्रदर्शनकारी दिल्ली दंगों की जांच के नाम पर षड्यंत्र करना बंद करो। राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दायर करने पर रोक लगाओ के नारे लगा रहे थे।  प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव शिवप्रसाद कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल और लाल बाबू शर्मा ने केंद्र सरकार पर अपने प्रमुख विरोधियों को गलत ढंग से फसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों जैसे दिल्ली पुलिस, सीबीआई, एनआईए, तथा ईडी   का खुलेआम दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों से जुड़े हुए भाजपा के सांसदों तथा विधायकों को छोड़ दिया जाता है। केवल उन लोगों के खिलाफ चुन-चुन कर मामले बनाए जाते हैं जो जनतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए नारे बुलंद करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सवाल उठाने वालों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि बोलने की आजादी के अधिकारों को पैरों के तले रोंदा जा रहा है। संविधान तथा लोकतंत्र का मखौल बनाया जा रहा है अपने संबोधन में जिला सचिव शिव प्रसाद ने दिल्ली पुलिस की करतूत की निंदा की।  जो केंद्र सरकार के इशारे पर काम करते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों  का उत्पीड़न करने के  एनएसए, यू ए पी ए तथा देशद्रोह के कानूनों के प्रावधानों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम आदमी को अपनी आवाज उठाने की आजादी मिली हुई है। आज के प्रदर्शन में विजय झा, वीरेंद्र पाल, निरंतर पाराशर, नवल सिंह, दीपक झा,के डी मिश्रा, कामरेड विभूति, चतर सिंह, भोपाल सिंह रावत, कामेश्वर ठाकुर, ओम प्रकाश आदि ने भाग लिया।


No comments :

Leave a Reply