HEADLINES


More

फरीदाबाद में आज मिले कोरोना के 292 नए केस

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 16 September 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 16 सितम्बर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 103895 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका हैजिनमें से 60299 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 43596 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 104092 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 172828 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थेजिनमें से 155709 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 420 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 16699 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैंजिनमें से 357 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1471 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 14674 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 197 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 56 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 11 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 292 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 80.8 दिन व रिकवरी रेट 87.9% है।



No comments :

Leave a Reply