HEADLINES


More

फरीदाबाद में 281 नए केस आए, अब तक 185 मरीजों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday 11 September 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 11 सितम्बर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 98642 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका हैजिनमें से 55556 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42901 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1290 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 160848 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थेजिनमें से 145277 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 289 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 15282 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैंजिनमें से 393 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1290 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 13414 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 185 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 45 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 07 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 281 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 78.8 दिन व रिकवरी रेट 87.8% है।



No comments :

Leave a Reply