HEADLINES


More

आशा वर्कर यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

Posted by : pramod goyal on : Thursday 27 August 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद 27 अगस्त आशा वर्कर यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। यूनियन की मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री कृष्ण बेदी के साथ कल 26 अगस्त को चंडीगढ़ सचिवालय में बातचीत हुई। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया की मुख्यमंत्री जी के साथ आशा वर्करों की मांग को लेकर 15 सितंबर तक बैठक करवा दी जाएगी। इस आश्वासन पर यूनियन ने हड़ताल को
वापस लिया है। लेकिन यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। इसका स्वरूप बदल दिया है। अब प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा वर्कर सिविल सर्जन के कार्यालय पर लगातार धरने पर बैठेंगे। धरने लगातार जारी रहेंगे। यह जानकारी यूनियन की जिला प्रधान हेमलता जिला सचिव सुधा पाल ने दी। ज्ञातव्य है कि आशा वर्कर 7 अगस्त से हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का 21 वा दिन है। आज सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने बीके अस्पताल के प्रांगण में हड़ताली आशा वर्करों को अपना समर्थन दिया। आज के धरने की अध्यक्षता उपप्रधान अनीता भारद्वाज ने की। इस मौके पर हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सरकार ने बातचीत के माध्यम से आशाओं की मांगों का समाधान नहीं किया तो 15 सितंबर के बाद बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। आज के हड़ताली सभा को शिवप्रसाद, नवल सिंह, निरंतर पराशर, पूजा गुप्ता ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply