HEADLINES


More

योगेश कुमार ढींगड़ा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया

Posted by : pramod goyal on : Monday 3 August 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 3 अगस्त। पूर्व पार्षद एवं युवा कांग्रेसी नेता योगेश कुमार ढींगड़ा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेश महासचिव डॉ अजय चौधरी ने की
अपनी इस नियुक्ति के लिए योगेश कुमार ढींगड़ा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उनके ऊपर सौंपी है। उनका यह प्रयास होगा कि इस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाओ तथा श्रीमती सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की नीतियों को कुमारी शैलजा के दिशा निर्देशानुसार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करो योगेश कुमार ढींगड़ा ने कहा कि पार्टी ने उनको प्रवक्ता कि जो जिम्मेदारी दी है उनका प्रयास रहेगा की  प्रवक्ता के रूप में कार्य करते हुए सत्तारूढ़ दल की जन विरोधी नीतियों का भी पर्दाफाश किया जाए।
दूसरी तरफ  योगेश कुमार ढींगड़ा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने श्री ढींगड़ा को बधाई दी है अधिकतर कांग्रेसियों का कहना है कि कोरोना काल में जिस प्रकार से योगेश ढींगड़ा ने जिला कोऑर्डिनेटर की भूमिका बखूबी निभाई थी उसके बाद प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उनकी नियुक्ति निश्चित तौर पर पार्टी में जान फूंकने का काम करेगी। कांग्रेसी नेताओं ने इस नियुक्ति के लिए कुमारी शैलजा सहित प्रदेश के सभी नेताओं का आभार भी व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि योगेश कुमार ढींगड़ा की पहचान फरीदाबाद नगर निगम के उन पार्षदों में की जाती है जिन्होंने नगर निगम सदन में भी हमेशा जनता की आवाज को उठाया और एक समय वह भी था जब उनको नगर निगम फरीदाबाद का वकील पार्षद कहा जाता था क्योंकि निगम सदन में हरियाणा नगर निगम एक्ट के तहत चर्चा करने वाले पार्षद केवल योगेश कुमार ढींगड़ा ही थे यही नहीं योगेश कुमार ढींगड़ा के बड़े भाई भुवनेश कुमार ढींगडा भी ने केवल फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद चुने गए थे बल्कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के रूप में भी कार्यरत रहे थे और हरियाणा में युवाओं की आवाज माने जाते थे।

No comments :

Leave a Reply