HEADLINES


More

5 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 12 August 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आरोपी लखन और रंजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखन जिला बुलंदशहर यूपी और आरोपी रंजीत जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि आरोपीयान करीब 8 महीना पहले फरीदाबाद में ही रहते थे। और सेक्टर 17 में किराए की झुग्गी लेकर गांजा बेचते थे। आरोपीयान उसके बाद रहने के लिए दिल्ली चले गए। लॉकडाउन के बाद आरोपीयान लखन वा रंजीत उपरोक्त ने फिर से अवैध गांजा बेचने का काम शुरू करने की योजना बनाई।

आरोपीयान पहले से ही रोहतास नाम के शख्स को जानते थे जिससे वह गांजा खरीदते थे जो कल दिनांक 10.08.2020 को आरोपीयान लखन वा रंजीत उपरोक्त रोहतास नाम के शख्स से ढाई ढाई किलो के दो पैकेट गांजा लेकर बेचने के लिए फरीदाबाद आए थे। जिनको कल दिनांक 10.08.2020 को विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर सोना t-point थाना मुजेसर के एरिया से गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढाई ढाई किलो के दो पैकेट 5 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों को आज पेश अदालत करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply