HEADLINES


More

कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 July 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। अखिल भारतीय विरोध दिवस पर शुक्रवार को कर्मचारियों व मजदूरों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी, कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयासों के चलते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व अन्य वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेताओं की सुझबुझ से यहां प्रदर्शनकारियों व पुलिस में टकराव होते-होते बचा। प्रर्दशनकारी श्रम कानूनों को खत्म करने, बिजली, रोड़वेज, रेलवे, कोयला खदानों आदि सरकारी विभागों एवं उपक्रमों का निजीकरण करने,1983 पीटीआई सहित हजारों कर्मचारियों और लाखों मजदूरों की छंटनी करने, पैट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करने, प्रदर्शनों को रोकने के लिए धारा 144 व यूएपीए जैसे काले कानून में झूठे मुकदमे दर्ज कर कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद करने, जनतांत्रिक अधिकारों को रोंदने और कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी, एलटीसी व नयी भर्तियों पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल न करने और ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने से भारी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। डीसी आफिस पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि अगर केन्द्र एवं राज्य सरकार ने मजदूरों व कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान नहीं किया तो शीध्र ही राष्ट्रीय हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नौकरी के दौरान अकाल मृत्यु का शिकार हुए मृतक पीटीआई के आश्रितों की अंतिम वेतन देने की आर्थिक सहायता को बंद करने के निर्णय को शर्मनाक बताया और सभी बर्खास्त पीटीआई को बहाल करने की मांग की।
 ज्वाइंट ट्रेड यूनियन कौंसिल के बेनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी व विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े मजदूर ओपन थिएटर सेक्टर 12 में एकत्रित हुए। वहां से कर्मचारी एवं मजदूर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व जिला प्रधान
अशोक कुमार,सीआईटीयू के प्रधान निरंतर पराशर व उप प्रधान वीरेंद्र डंगवाल,एटक के महासचिव बेचु गिरी,बिशंबर सिंह, एचएमएस के प्रधान राजपाल डांगी,इंटक के प्रधान बिरेंद्र चोधरी व इफ्टू के प्रधान जवाहर सिंह और आशा वर्कर यूनियन की सचिव सुधा आदि के नेतृत्व में डीसी आफिस के लिए मार्च किया। पुलिस ने राजस्थान भवन के सामने बेरीगेट लगा कर कर्मचारियों को रोकने का असफल प्रयास किया। इसके बाद भारी मात्रा में मेन गेट पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। यहां पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी धक्का मुक्की व खिंचतान हुई। जिसमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर भी फट गये । सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा की सुझबुझ से पुलिस व प्रर्दशनकारियों के बीच टकराव होते-होते बचा। प्रदर्शनकारियों ने मेन गेट को पार करते हुए सिविल सचिवालय के अंदर पहुंच कर पुलिस व प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर  प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम 15 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 
इस प्रर्दशन से पहले कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले अपने अपने कार्यालयों में विरोध सभाएं की ओर प्रर्दशन किए। बिजली कर्मचारियों ने सभी सब डिवीजनों में प्रर्दशन किया। इसके अलावा नगर निगम, नागरिक अस्पताल, ,एचएसवीपी, टूरिज्म,जन स्वास्थ्य, सिंचाई,बीएंडआर, रोड़वेज,वन आदि विभागों में प्रर्दशन किए गए। नगर निगम कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारियों व आशा वर्करों ने नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित होकर नीलम चौक तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रर्दशन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल,खंड प्रधान करतार सिंह, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता गुरचरण खाडिया,नानक चंद खरालिया, सोमपाल झंझोटिया, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू सोया व आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की सचिव सुधा कर रही थी।

No comments :

Leave a Reply