HEADLINES


More

कांग्रेस को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी - कुलदीप बिश्नोई

Posted by : pramod goyal on : Monday 13 July 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस को अपनी सोच बदलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कद्दावर नेता है। अगर वे जाते हैं तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा। 
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान से प्रार्थना है, जैसे सिंधिया चले गए, उससे जबरदस्त नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ। मैंने उस वक्त भी कहा था। आज सचिन पायलट के बारे में ऐसी अफवाहें सुन रहे हैं। अगर ये अफवाहें हैं तो कोई बात नहीं है। अगर ये सच है तो कांग्रेस पार्टी को हर हालत में सचिन को मनाना चाहिए। सचिन एक बहुत कद्दावर नेता है, उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त नुकसान होगा। जैसे सिंधिया के जाने से हुआ। ऐसे ही बहुत से नेता है, जो कांग्रेस पार्टी को मजबूती देना चाहते हैं। कांग्रेस को उनको आगे लेकर आना चाहिए। कांग्रेस को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी।

No comments :

Leave a Reply