HEADLINES


More

घरों से जेवरात चुराने वाले 3 आरोपियों को थाना शहर बल्लभगढ़ ने दबोचा

Posted by : pramod goyal on : Friday 10 July 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त महोदय श्री ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने घरों से जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी

1.अनिल पुत्र मलखान निवासी त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़।

2. कवर्सेन पुत्र हरि सिंह निवासी त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़।

3. प्रिंस @ रंगा पुत्र मनोरंजन निवासी त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़।

प्रभारी थाना शहर बल्लभगढ़ ने बताया कि आरोपियों ने शहर बल्लभगढ़ थाना एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा नंबर 376 दिनांक 7/7/2020 जेरे धारा 380,457आई.पी. सी दर्ज किया गया था।

आरोपियों को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बल्लभगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया गया है आरोपियों से उपरोक्त चोरी की वारदात सुलझाई गई है।

उपरोक्त वारदात में आरोपियों से सोने के कड़े, ब्रेसलेट, 3 सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल ,2 जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का हार, 1 जोड़ी सोने की झुमकी के अलावा कई आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए गए हैं।,,,,,, आरोपीयों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :

Leave a Reply