HEADLINES


More

फरीदाबाद जिले में सोमवार को 170 नए पॉजीटिव केस आए

Posted by : pramod goyal on : Monday 27 July 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले में सोमवार को भी कोरोना ने अपना कहर दिखाया। सोमवार को 170 नए पॉजीटिव केस आए हैं। जिन्हें मिलाकर जिले में पॉजीटिव केसों की संख्या 7931 हो गई है, वहीं अब तक 124 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि  जिला में अब तक 55817 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 15465 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 38666 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 54254 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 54635 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 46383 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 321 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 7931 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 485 लोगों
को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1106 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 6217 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 124 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  56 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 06 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  170 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

No comments :

Leave a Reply