HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सरकार की वायदा खिलाफ व बेरूखी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 12 June 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 12 जून। नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी नगर निगम मुख्यालय पर सरकार की वायदा खिलाफ व बेरूखी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अतिरिक्त निगमायुक्त सतवीर मान को राज्यव्यापी आन्दोलन का नोटिस सौंपा। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया ने की। प्रदर्शन में नगर पालिका कर्र्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपप्रधान बृजवती, उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, संघ के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य सुभाष फेटमार व कमला तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सर्व कर्मचारी कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने सरकार पर सफाई कर्मचारी के साथ 25 अप्रैल के समझौते को लागू न करके भेदभाव व वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के क्वारटाईन,मरीजी, आईसोलेशन वार्डों में काम कर रहे है। वहीं कोरोना से मौत होने पर मृतकों का बिना पीपीई किट अंतिम संस्कार कर रहे है। सबसेे खतरे की बात यह है कि अंतिम संस्कार करने वाले सफाई कर्मचारी व अधिकारियों के लिए कमरों की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे इन कर्मचारियों के परिवारों में भी कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है। संघ नेताओं ने कहा कि आन्दोलन के नोटिस के साथ 16 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया है।

No comments :

Leave a Reply