HEADLINES


More

नगर निगम मुख्यालय पर शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 2 June 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
Ìफरीदाबाद, 2 जून। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगमायुक्त से हठधर्मिता छोड़ बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की अपील की है। श्री शास्त्री ने कहा कि कोरोना महामारी से जूझ रहे फरीदाबाद की जनता को नगर निगम के कर्मचारियों के आंदोलन से परेशानी ना हो इसलिए समय रहते निगमायुक्त कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को बातचीत के माध्यम से निदान करें। श्री शास्त्री आज नगर निगम मुख्यालय पर शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल को संबोधित कर रहे थे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण सिंह खांडिया, जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने आज सफाई कर्मचारी यूनियन के 31 कार्यकर्ताओं को फूल माला पहना कर भूख हड़ताल पर बिठाया। आज की क्रमिक भूख हड़ताल और प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन श्री नंद ढकोलिया ने किया। निगम कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में अब 9 जून तक लगातार क्रमिक भूख हड़ताल करते रहेंगे। कल ड्राइवर यूनियन के कर्मचारियों और से क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण खांडिय़ा, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि संघ द्वारा 8 मई को निगम आयुक्त को आंदोलन का नोटिस व मांग पत्र दिया था लेकिन निगमायुक्त ने कर्मचारियों की मांगों, समस्याओं का समाधान नहीं किया। नाराज कर्मचारियों ने अब निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की दूसरी कड़ी में अब निगम कर्मचारी 10 जून को निगम महापौर के आवास तथा 11 जून को निगम आयुक्त के आवास पर जोरदार प्रदर्शन करके घेराव करेंगे तथा इसके बाद 12 व  13 जून को दो दिवसीय टूल डाउनए पेन डाउन हड़ताल करेंगे।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता ब्रजवती व कमला, सोमपाल झिझोठिया, राम किशोर त्यागी, वेद भड़ाना, योगेश ठाकुर, जयराज नागर, राजेंद्र दहिया, अनिल चिंडालिया, फायर विभाग से हरिदत्त, मेघ श्याम, सर्व कर्मचारी संघ के नेता दर्शन सिंह सोया, रघुवीर सिंह चौटाला, बल्लू चिंडालिया, राकेश चिंडालिया तथा जितेंद्र छाबड़ा, महेंद्र कुण्डिया, मुकेश बेनीवाल, राजवीर चिंडालिया, प्रेमपाल, कृष्ण चिंडालिया, नरेश भगवाना, देवेंद्र मंझावली, सुदेश कुमार, राजकुमार डबगुहेर, वीरेंद्र भंडारी, मुकेश मिंडकोला, सुरेश मेलादा, महिला नेता शकुंतला, ज्ञानवती, ललिता, कमला आदि ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply