HEADLINES


More

डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ बने हिन्दू राष्ट्र सेना के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 June 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हिन्दू राष्ट्र सेना ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ को प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य) हरियाणा मनोनीत कि
या है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन कक्कड़ ने की। इस मौके पर उनके साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोरा भी मौजूद थे।
डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ (बघौला)को प्रदेश से मुख्य अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन कक्कड़ ने कहा कि अब हिन्दुओें को जगाने का समय आ गया है। इसे लेकर देश में हिन्दू राष्ट्र सेना के संदेश को आम जनों तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूती दी जा रही है। इसी के चलते प्रदेश से डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश  अध्यक्ष मुख्य की जिम्मेदारी मिलने पर डॉक्टर लोकेश वशिष्ठ ने राष्ट्रीयअध्यक्ष चेतन कक्कड़ और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कोरा का आभार जताते हुए कहा कि सेना ने मुझे इस लायक समझा। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की मजबूती के लिए वे निष्ठा व ईमानदारी के साथ दिन रात कार्य करेंगे। इसे लेकर वे युवा से लेकर बुजुर्गों तक सेना के संदेश को पहुंचाकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम करेंगे।

No comments :

Leave a Reply