HEADLINES


More

गुड़गांव और फरीदाबाद में हरियाणा के करीब 59% मामले

Posted by : pramod goyal on : Saturday 6 June 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण तीन गुना गति से फैल रहा है। खासकर एनसीआर
में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां गुड़गांव व फरीदाबाद में करीब 59 फीसदी मामले हैं। दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा 2220 पर पहुंच चुका है। अकेले गुरुग्राम में 1693 और फरीदाबाद में 581 संक्रमित हैं। यही नहीं शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण के केस आ रहे हैं। प्रदेश के 300 से ज्यादा गांवों में कोरोना दस्तक दे चुका है। प्रदेश में 32 मरीजों की हालात भी नाजुक बनी हुई है। इनमें 10 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 22 वेंटीलेटर पर हैं।
शनिवार सुबह के बुलेटिन के मुताबिक, 9 जिलों में 184 संक्रमित मिले। इनमें सोनीपत में 81, गुड़गांव में 76, पलवल में 11, हिसार व पानीपत में 4-4, जींद और फतेहाबाद में 3-3, अंबाला और यमुनानगर में 1-1 संक्रमित मरीज मिला है। जबकि झज्जर में 4 और जींद में 2 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

No comments :

Leave a Reply