HEADLINES


More

फरीदाबाद के कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया याद

Posted by : pramod goyal on : Thursday 21 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर फरीदाबाद में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत सभी ने राजीव गांधी अमर रहे, कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद
के नारे लगाए। सभी ने देशहित में किए उनके अच्छे कार्यों का स्मरण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आज देश टेक्नोलॉजी में अग्रसर है तो वह स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। 
 हरियाणा कांग्रेस सचिव एवं बलदेव राज ओझा फाउंडेशन अध्यक्ष राजन ओझा ने स्व राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया की नींव रखने वाले, भारत में युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज जैसे ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी सोच वाले फैंसले स्व. राजीव गांधी की ही देन हैं। राजन ओझा ने कहा कि आज कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण के प्रभाव से हमारा देश भी संकट की स्थिति से गुजर रहा है। मरणासन्न हाल में पलायन करने को मजबूर प्रवासी मजदूरों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने आस-पास के जरूरतमंद की यथासम्भव मदद करें।
इस मौके पर प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने कहा कि स्व राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज हमारा देश संचार क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जिला कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद बिलाल उटावड़ ने अपने संबोधन में स्व राजीव गांधी को याद करते हुए बताया कि वे कौमी एकता और अमन पसंद के साथ-साथ 21 वीं सदी के लिए योजना एवं परियोजनाओं के लिए चिंतित रहते थे। हम उनके दिखाए मार्ग पर चले वही उनको दी जाने वाली सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

No comments :

Leave a Reply