HEADLINES


More

खबर चलाने के नाम पर डरा धमकाकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday 10 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
खबर चलाने के नाम पर डरा धमकाकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले, हरियाणा अबतक वेब पोर्टल एवं फेसबुक पेज के चीफ एडिटर आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को थाना सेंट्रल ने किया गिरफ्तार।*

*गलत तरीके से खबर प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी देकर लोगों से करता था अवैध वसूली।*

 *₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।*

*पुलिस ने 20000 पुष्पेंद्र सिंह व ₹10000 लाल सिंह से किए बरामद।*

*50,000 रुपए ,6 मई 2020 को शिकायतकर्ता से पहले ही ले चुका था आरोपी।*

 *आरोपी ने शिकायतकर्ता से 4.50 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी।*
 
*कथित पत्रकार या अपने आप को। पत्रकार बताकर,  खबर चलाने के नाम पर कोई किसी से अवैध वसूली करता है तो , वह डरे नहीं तुरंत पुलिस को सूचित करें।* 

*एसीपी क्राइम श्री अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 95822 00116 पर सूचित करें।*

*थाना सेंट्रल ने कार्रवाई करते हुए लोगों को डरा धमका कर उनकी न्यूज़ वेब पोर्टल पर चलाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले हरियाणा अब तक वेब पोर्टल के चीफ एडिटर पुष्पेंद्र  सिंह को ₹30000 रुपए की  अवैध वसूली में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है*।


पुष्पेंद्र सिहं निवासी  मंडी रोड, दुर्गा मंदिर डबुआ कॉलोनी।

*शिकायतकर्ता सर्वजीत सिंह चावला ने पुलिस को बताया कि हरियाणा अबतक वेब पोर्टल न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर पुष्पेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता को वेब पोर्टल पर न्यूज़ चलाने के नाम पर डरा धमका ब्लैकमेल कर 6 मई 2020 को ₹50000 रुपए ऐंठ लिए थे*।

उसके बाद आरोपी ने  ₹4 .50 लाख रुपए की और डिमांड की थी।

*शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पास इस बारे में  रिकॉर्डिंग भी हैं।*

 *पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह से ईएसआई चौक टाउन नंबर 3 से ₹30000 रुपए की अवैध वसूली लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।*

आरोपी के साथ पैसे लेने के लिए एक अन्य व्यक्ति लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय कृष्ण सिंह निवासी काली मंदिर  डबुआ कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया है।।

आरोपी के खिलाफ थाना सेंट्रल पुलिस ने न्यूज़ चलाकर प्रतिष्ठा धूमिल करने, डरा धमकाकर ब्लैकिंग  करने पर अवैध वसूली की धाराओं सहित मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता सर्वजीत सिंह चावला ने बताया कि आरोपी को ₹4.50 लाख रुपए किस्त के रूप में देना तय हुआ था।

थाना सेंट्रल एसएचओ  महेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव डाल रहा था कि या तो पैसा दे दो वरना तुम्हारे खिलाफ वेब पोर्टल पर ऐसी खबर चला दूंगा जिससे कि तेरी छवि भी धूमिल होगी और तेरा धंधा भी चौपट हो जाएगा।


No comments :

Leave a Reply