HEADLINES


More

मांगों के समर्थन में निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने धरना जारी रखा

Posted by : pramod goyal on : Friday 29 May 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद, 29 मई। अपनी मांगों के समर्थन में आज चौथे दिन भी निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने धरना जारी रखा। अब ये कर्मचारी आगामी एक जून को धरना देगें। आज के धरने की अध्यक्षता सेनिटेशन स्टाफ यूनियन के सचिव दीपचंद हंस ने की तथा मंच का संचालन कैशियर अनिल चिण्डालिया ने किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी कर्मचारी हरि
याणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, संघ के सदस्य सुभाष फेटमार, आडिट बिशन तेवतिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, एसकेएस के जिला सचिव बलवीर बालगुहेर, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राजेन्द्र दहिया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ सैनिटेशन स्टाफ साधनों के अभाव में भी कर्मठता एवं ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशाासन द्वारा सैनिटेशन स्टाफ के सहायक सफाई निरीक्षकों की सफाई निरीक्षक के पद पर पदोन्नति करने असिस्ट टू सफाई निरीक्षकों को 30 लीटर पैट्रोल देने, आऊटसोर्स पर लगे सहायक सफाई निरीक्षकों को स्किल्ड वेतन देने सहित आधा दर्जन मांगें लम्बित है।
संघ नेताओं ने निगम प्रशासन पर कोरोना योद्धाओं का मनोबल तोडऩे पर कहा कि प्रशासन द्वारा सैनिटाईजर, मास्क दस्ताने आदि सुरक्षा समान व सफाई के उपकरण झाडू, कोल्ची, कस्सी, बास, रेहड़ी रिक्शा पहिए चुना आदि भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। निगम प्रशासन के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संघ ने अब दो जून से 9 जून तक निगम मुख्यालय पर क्रर्मिक भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यदि इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 10 जून निगम मेयर तथा 11 जून को निगमायुक्त आवास का घेराव किया जायेगा।
आज के प्रदर्शन कर्मी नेता नानकचंद खैरालिया, अजीत रावत, सुशील कुमार, विशाल पारछा, देविन्द्र डाबर, हरबीर रावत, नरेन्द्र कीर, गजराज नागर, संजीव, नरेन्द्र नम्बरदार, प्रवीण, सुभाष चिण्डालिया, रामकिशोर त्यागी, वेद भड़ाना, परशराम अधाना, श्रीनंद ढकोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, दर्शन सिंह सोया, राकेश चिण्डालिया, रगबीर चौटाला, महेन्द्र कुण्डिया, देशराज डाबर, सूरजकीर, प्रेमपाल, वीरेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply