HEADLINES


More

जवाहर लाल नहेरु की पुण्यतिथि पर जरुरतमंदो को बांटा राशन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 27 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने  बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। लॉक डाउन के कारण उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घरो में ही जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने जरुरतमंदो को राशन बांटा जिसमे तेल,चीनी,चावल,आटा,दाल आदि थे। इस अवसर पर विकास फा
गना ने कहाकि सभी  एनएसयूआई  कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले, इसलिए जगह जगह भारी उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहाकि ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत में प्रधानमंत्री के रूप में आसीन रहे। नेहरू जी  बच्चों से बहुत प्यार थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू  कहकर बुलाते थे। देश के लिए पंचवर्षीय योजनाए बनाकर फैक्ट्रियां,शिक्षण संस्थान,अस्पताल,किसानों के लिए योजनाए,छात्रों को हक़ व युवाओ के लिए रोजगार पैदा करके जिस देश मे सुई तक नही बनती थी,उस देश की अंतरिक्ष तक पहुंचाने का काम किया। उन्होने कहाकि एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं ने इस महामारी में सभी जरूरतमंदो की मदद की है। 

No comments :

Leave a Reply