HEADLINES


More

9 नए मरीज आए, हरियाणा 789 पहुंचा आंकड़ा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 13 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार को भी 10 नए मरीज मिले हैं। गुड़गांव में एक बार फिर 4 मरीज सामने आए हैं। वहीं जींद में 2, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर में 1-1 मरीज मिला है। ठीक होने वालों की संख्या 351 पहुंच गई है। 9 मरीज ठीक हुए। पानीपत में 7 मरीजों को और जींद व पलवल जिले में 1-1 मरीज को छुट्टी मिली है। हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 165, सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 84, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में
23, जींद में 20, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और रोहतक में 7, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 5-5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले।

No comments :

Leave a Reply