HEADLINES


More

कोरोना की वजह से फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 5 मौते, 17 साल की लड़की मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday 15 May 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। शुक्रवार को प्रदेश में 12वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में कोरोना की वजह से यह 5वीं मौत है। मरने वाली लड़की बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कॉलोनी की रहने वाली थी। 17 साल की यह लड़की कैंसर से पीड़ित थी। दो दिन पहले ही उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी पुष्टि जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने की। युवती का दाह संस्कार कोविड-19 मरीजों के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 137 तक पहुंच गई है। इससे पहले फरीदाबाद में ही सेक्टर-18 में रहने वाले बुजुर्ग की बीते सोमवार को मौत हुई थी। हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 170, फरीदाबाद में 137, सोनीपत में 120, झज्जर में 87, नूंह में 60, अम्बाला में 42, पलवल में 3
7, पानीपत में 36, पंचकूला में 24, जींद में 20, करनाल में 17, यमुनानगर में 8, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 6-6, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले।

No comments :

Leave a Reply