HEADLINES


More

उत्तर प्रदेश और गुजरात के फरीदाबाद में फंसे हुए 42 लोगों ने गृह जिले में वापस भेजने की गुहार लगाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday 7 May 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद 7 मई।  उत्तर प्रदेश और गुजरात के फरीदाबाद में फंसे हुए 42 लोगों ने वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम   ज्ञापन भेजा  हैं। इन्होंने आदरणीय मुख्यमंत्री जी से इनको इनके गृह जिले में वापस भेजने की गुहार लगाई है। ये सभी अपने रिश्तेदार श्री
जिलेदार की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए 20 मार्च को फरीदाबाद आए हुए थे। शादी समारोह के की समाप्ति के बाद इन्होंने रेल के द्वारा अपने  घरों को जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते अचानक संपूर्ण तालाबंदी  घोषित कर दी गई। इसके कारण रेल सेवाएं बंद हो गई। और इनकी रिजर्वेशन भी रद्द कर दी गई। तब से ये सभी लोग श्री जिलेदार के घर पर मकान नंबर 129 संजय कॉलोनी सेक्टर 23 में ही रुके हुए हैं। यह जानकारी सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल,  हुड्डा कर्मचारी यूनियन के सर्कल सेक्रेटरी धर्मवीर वैष्णव एवं आशा वर्कर की नेत्री पूजा गुप्ता ,बैंक मैनेजर सेवानिवृत्त ओम प्रकाश एवं पर्वतीय कॉलोनी के नागरिक मंच के प्रधान श्री चंदन सिंह अधिकारी ने संयुक्त रूप से जारी एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद भी इनको आजमगढ़ तथा गुजरात वापस भेजने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। इनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। आखिर एक आदमी के घर में 42 लोग कितने दिन तक रुक सकते हैं। इनको जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री नहीं दी जा रही है। वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि जिला उपायुक्त के कार्यालय में इन के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है।  जब ये डी सी महोदय से मिलने के लिए जा रहे थे।उन्होंने  जिला प्रशासन से सबके लिए कचा राशन उपलब्ध करवाने और इनको वापस आजमगढ़ तथा गुजरात भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply