//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में दो दिन के अंदर 47 केस आ चुके हैं। मंगलवार को यहां 23 केस मिले थे, जबकि बुधवार को 24 केस मिले हैं। इन 24 केस में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की 6 वर्षीय बच्ची, पर्वतीय कॉलोनी की 9 साल की बच्ची और आदर्श नगर बल्लभगढ़ की 10 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिलने वाले इला
कों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1337 पहुंच गई। 28 नए मरीजों का इजाफा हुआ। अकेले फरीदाबाद में 24 मरीज मिले हैं। वहीं रोहतक में 3, सिरसा में 1 कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। बुधवार को 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली।

No comments :