//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा में चार दिन के अंदर 46 नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को 6 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब कुल 76 संक्रमित हो गए हैं। रविवार को मेवात में 5 और गुरुग्राम में 1 मरीज मिला है। मेवात में मिले 5 मरीजों में से 4 श्रीलंका के हैं, जो निजामुद्दीन जमात से मेवात में धर्म प्रचार के लिए आए हुए थे। वहीं एक ट्रक ड्राइवर है, जो गुजरात से आया था। वह भी संक्रमित है। इसके अलावा गुरुग्राम में मिला 1 मरीज भी जमाती है।
हरियाणा में अब निजामुद्दीन मरकज से लौटे 35 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या पलवल जिले की है। यहां कुल 16 संक्रमित हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में 2, नूहं में 7 और अम्बाला में 2, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 5 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
No comments :