HEADLINES


More

निजामुद्दीन मरकज से हरियाणा में 503 लोग लौटे, इनमें से 72 विदेश के रहने वालेः अनिल विज

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से मरकज (मुस्लिम धार्मिक आयोजन) से लौटे लोगों ने हरियाणा के लोगों की चिंताए बढ़ दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मरकज से हरियाणा में 503 लोग पहुंचे हैं, इनमें से 72 विदेश के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग लगातार इनकी तलाश कर होम कोरोनटाइन कर रहा है। 
विज ने कहा कि उन्होंने हरियाणा पुलिस को तलाशी के आदेश दिए हुए हैं। ये लोग मस्जिद, अपने घरों व जिन भी पॉसिबल जगहों पर हो सकते हैं, वहां उनकी तलाश करके तत्काल जो भी कार्रवाई बनती है की जाए। विज ने कहा कि जमात में शामिल होने के बाद इस्लाम का प्रचार करने के लिए सभी की ड्यूटी लगती है। बीमारी फैलाना इनका मकसद नही लेकिन बेवकूफी में ये लोग ऐसा कर रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply