HEADLINES


More

गुरुग्राम में 4 नए मरीज मिले, हरियाणा में 256 केस

Posted by : pramod goyal on : Thursday 23 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
गुरुग्राम. हरियाणा में गुरुवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 256 पहुंच गया है। रोहतक में 2 और गुरुग्राम में 4 नए मरीज आए हैं। गुरुग्राम में अब कुल मरीजों की संख्या 45 जबकि रोहतक में 3 हो गई है। वहीं प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 148 हो गई है। इस समय हरियाणा में कुल 105 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 256 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 45, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत
में 13, अम्बाला में 12, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर, रोहतक व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी व फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 270 बनता है। 

No comments :

Leave a Reply