HEADLINES


More

जमात से हरियाणा आए 107 विदेशियों के पासपोर्ट जब्त, एफआईआर भी की गई दर्ज

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 April 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़. हरियाणा में निजामुद्दीन से मरकज से लौटे लोगों ने कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। इनमें विदेशी भी शामिल है, जो अलग-अलग जिलों की मस्जिदों व घरों में मौजूद थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा में विदेश से 107 लोग हरियाणा आए हुए थे। इनके पासपोर्ट जब्त करके, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं निजामुद्दीन से करीब 1277 लोग हरियाणा लौटे हैं, इनकी पहचान की गई है। इनमें से 725 को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। 
हरियाणा में 15,742 लोगों को निगरानी में रखा गया है। कुल 1102 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 885 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वर्तमान में राज्य में केवल 22 पॉजिटिव मामले हैं जोकि पहले 35 पॉजिटिव मामले थे और इनमें से 13 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

No comments :

Leave a Reply