HEADLINES


More

एन एच तीन फरीदाबाद आर विद्यालय में सैनिटरी नैपकिन मशीन लगाई

Posted by : pramod goyal on : Friday 13 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में आज प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी और दक्ष फाउंडेशन के सहयोग से सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और निष्पादन मशीन लगाई गई। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, हरियाणा रेडक्रॉस की कार्यकारी सदस्य सुषमा गुप्ता, सहसचिव रेडक्रॉस बिजेंद्र सिंह सोरोत, आई टी आई के सेवानिवृत्त प्राचार्य एच एल भूटानी, कर्नल गोपाल सिंह, दक्ष फाउंडेशन से सुरेन्द्र दहिया, ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा, समाजसेवी वीरेंद्र गौड़, रेडक्रॉस
से ही पुरुषोत्तम सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को विकास कुमार, सुषमा गुप्ता, कर्नल गोपाल सिंह, एच एल भूटानी और सुरेन्द्र दहिया ने संबोधित करते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होने हाईजीन का महत्व भी समझाया। ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा ने कहा कि अब बालिकाओं को स्वास्थ्य और हाईजिन के साथ साथ जनगणना कार्यक्रम में भी आगे बढ़ कर सहयोग देना होगा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि देश में सेनिटरी नैपकिन का मुद्दा महिलाओं के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। आज भी महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल न करने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में अब सरकार महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक नई शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं तक सस्ती सेनिटरी नैपकिन मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य के स्कूलों में सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय किया है। इसे प्रदेश के विभिन्न  बालिका विद्यालयों में लगवाया जा रहा है मशीन की उपयोगिता के बारे में सुरेन्द्र दहिया ने बताया कि इस उपकरण में जैसे ही काम में लिए हुए सेनेटरी नैपकिन डाले जाएंगे तो यह उन्हें हाइजीनिक तरीके से जलाकर जीवाणु रहित राख में तब्दील कर देगी। इसे डिस्पोज करने का इको-फ्रेंडली तरीका माना गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा भी रेलवे स्टेशन, बालिका हॉस्टल तथा स्कूल आदि में यह मशीनें लगाई जा रही है। सचिव रेडक्रॉस विकास कुमार ने कहा कि ये मशीन लगने से बालिकाओं कि हाईजीन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यालय में आए सभी अतिथियों एवम् स्टाफ सदस्यों ललिता, सुंदरलाल, शिवम् सहित सभी का दिल से आभार और अभिनन्दन किया।

No comments :

Leave a Reply