HEADLINES


More

होली बाद फिर बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Posted by : pramod goyal on : Sunday 8 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हरियाणा के कई जिलों में लगातार चौथे दिन शनिवार सुबह बारिश हुई, जिससे फसलें प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद पश्चिमी हलचल के फिर सक्रिय होने के आसार हैं। प्रदेश में 10 मार्च की रात कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 11 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है। इस दौरान बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। प्रदेश में 12 मार्च को भी छिटपुट बारिश हो सकती है। 
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह अंबाला, करनाल, यमुनानगर, जींद, रोहतक, पानीपत समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। करनाल में पिछले 24 घंटे में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई। अंबाला और जींद में सुबह 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में ओलावृष्टि से खेतों में फसलें बिछ गईं। तेज हवाओं के कारण भी गेहूं व सरसों की फसलें खेतों में गिर गई हैं। 

इधर, हिसार समेत कई जिलों में तीन दिनों तक बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल छाते रहे। दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हिसार में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 

No comments :

Leave a Reply