HEADLINES


More

लॉक डॉउन के चलते गरीबों के सामने सबसे बड़ा संकट

Posted by : pramod goyal on : Friday 27 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 27 मार्च लॉक डॉउन के  चलते गरीबों के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यह जानकारी सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यहां से जारी एक बयान दी। उन्होंने कहा कि आज तीसरे दिन भी फरीदाबाद में  अपना और बच्चों का पेट भरने के लिए बाहर से आए  मजदूरों के लिए  खाने के लाले पड़े हुए हैं।  इन मजदूरों को जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है।   आज भी सैकड़ों मजदूर भूखे प्यासे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। क्योंकि संपूर्ण बंद होने की वजह से इनका काम
ठप हो गया है। निर्माण कार्यों का ठेका लेने वाले इनके ठेकेदार वापस अपने घर चले गए हैं।इनको दिन में काम करने की एवज में शाम को मजदूरी मिलती थी। लेकिन काम नही है।तो इनको कोई भुगतान कैसे करेगा।  मजदूरी नहीं मिलने के कारण इनके पास दुकानों से सामान खरीदने के लिए धनराशी नहीं है। इन मजदूरों में मुख्य रूप  असरुल,फ़राज़,मामुद, हसन, शलियाउल्ल,कमरूदीन,राजीव  ये सभी मुला होटल के पास एसजीएम कॉलोनी में रुके हुए हैं। जबकि हसन, रफीक, सलीम, जहर ओला,, कोठी नंबर 632 सेक्टर 21 डी में रुके हुए हैं। इसके अलावा अंसार अली, सुपर शेख, अफसर हुक, सईद,  साबिर, अफसाना, मंसूरा, यह सभी कोठी नंबर 139 सेक्टर 11 में रुके हुए हैं। इसके अलावा  मंसूरअली, हसीना खातून, जमबल अली, रहमत अली, ये सभी बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर खुले में रह रहे हैं।,ये सभी मजदूर  रायगंज उत्तरी दिनाजपुर  तथा रायगंज, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।   जैसा कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू ने कल भी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया था। कि पाली गांव के धर्म कांटे के पास भी मजदूरों के हुए हैं इनके खाने पीने की व्यवस्था करनी चाहिए। कुछ खाद्य सामग्री तत्काल सीटू जिला कमेटी ने डे दी।  लेकिन जिला प्रशासन ने 24 घंटे बीतने के बाद भी इनकी कोई मदद नहीं की है। सीटू जिला कमेटी ने आज भी सेक्टर 11 में संजय कॉलोनी और बल्लभगढ़ मैं रुके हुए मजदूरों के खाने की व्यवस्था की है। यह जानकारी सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल तथा एडवोकेट शिव कुमार जोशी ने दी। उन्होंने जिला प्रशासन से इन मजदूरों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply