HEADLINES


More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Sunday 8 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद शहर की महिलाओं को सुरक्षा देने वाली पुलिस अधिकारियों को महिला दिवस के अवसर पर 
ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (संस्था) की राधिका बहल( महासचिव )और संस्था के सदस्य
 लोग ने प्रशंसा पत्र व शाल देकर सम्मानित किया।  ह्यूमन लीगल ऐड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था ने
 महिला थाना सेक्टर 16 मे कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस महिलाओं को सम्मानित किया। 
सस्थां की महासचिव ने कहा कि महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारे देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में 
नाम रोशन किया है। आज देश की बेटी फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन
 करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है। महिला थाना प्रभारी  इंसपेक्टर सुनीता देवी ने कहा कि 
हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 
बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बेहतर सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। सब इंस्पेक्टर सीमा ने कहा यदि महिला शक्ति का हर दिन इसी तरह का सम्मान हो तो हमारी (पुलिस) जरूरत ही ना पड़े। 
संस्था की महासचिव राधिका बहल ने कहा कि यह दिवस हमें ऐसा मौका देता है जब हमें महिलाओं द्वारा अर्जित 
की गई उपलब्धियों की सराहना करनी चाहिए। आज महिलाएं पुलिस, सेना, वा वायुसेना, राजनीति के साथ-साथ
 सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लेकिन जहां महिलाओं की उपलब्धियां हमारा सिर ऊंचा करती 
हैं तो वहीं महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व उनकी पीड़ा हमारा सिर नीचे झुका देती हैं। इसलिए आज का ये 
दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
इस दौरान थाने मे सब इंस्पेक्टर सीमा, माया बबीता,सहित सुशीला ,उषा  अन्य महिला पुलिस कर्मियों के अलावा 
संस्था के सदस्य पिंकी, रेखा, रितु, परमजीत, लक्ष्मी उषा, पीयूष, आदि मौजूद रहीं।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि महिलाओं को घर में हर दिन सम्मान मिले, तो फिर विश्व महिला दिवस की ना पड़े जरूरत।कहते हैं जिस घर में औरतों की पूजा होती है वहां पर देवताओ का वास रहता हैं।

No comments :

Leave a Reply