//# Adsense Code Here #//
लखनऊ.नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के आरोपियों से वसूली के लिए लगे होर्डिंग्स पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इन होर्डिंग के जवाब में पहले सपा ने पूर्व सांसद चिन्मयानंद और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के पोस्टर लगाकर इन्हें प्रदेश की बेटियों का आरोपी बताया था। अब कांग्रेस भी इस पोस्टर वॉर में कूद गई है। वसूली के लिए लगे सरकारी होर्डिंग्स पर कांग्रेस की ओर से पोस्टर लगाया गया है, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का फोटो लगाकर सवाल पूछा गया है- इन दंगाइयों से वसूली कब।
No comments :