HEADLINES


More

हरियाणा में थमने लगे हैं पहिए, जम्मू-कटड़ा नहीं जाएंगी बसें

Posted by : pramod goyal on : Thursday 19 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 2529 संदिग्ध मरीज सामने आए थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 3041 हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 1 दिन में ही 512 नए संदिग्ध मरीज कोरोना के सामने आए हैं।
कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने रोडवेज विभाग, पुलिस कर्मियों और सेना के जवानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आदेशों के मुताबिक, रोडवेज की बसें अब जम्मू-कटड़ा नहीं जाएंगी। अन्य राज्यों में जाने पर भी रोक लग सकती है।

सेना के जवानों की छुट्टियां और पीटी परेड रद्द कर दी गई है। वहीं आदेश दिए गए हैं कि जो जवान छुट्टी पर चल रहे हैं, वे अवकाश की अवधि बढ़ा लें। सभी जवानों की मिलिट्री अस्पतालों में रेगुलर जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यूनिटों की बैरकों में व्यापक सफाई अभियान शुरू हो गया है।

हरियाणा में राशन डिपो पर बायोमेट्रिक मशीन से राशन बांटने पर भी रोक लगा दी गई है। सभी राशन डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना बायोमेट्रिक मशीन के राशन उपलब्ध कराएं। साथ ही राशन उपलब्ध करवाते हुए लोगों से उचित दूरी बनाए रखने की भी निर्देश दिए।

No comments :

Leave a Reply