HEADLINES


More

आईटीआई कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Posted by : pramod goyal on : Monday 9 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। अपनी संभावित छंटनी के खिलाफ मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर रहे आईटीआई के अनुबंध अनुदेशकों पर शनिवार देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें दर्जनों अनुदेशकों को चोंटे आई,जिसमें तीन महिला अनुदेशकों को गंभीर चोट लगाने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन जख्मी होने के बावजूद अनुदेशकों ने पुनः एकत्रित होकर रात करीब 12 बजे मंत्री के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय का घेराव किया। मंत्री के भाई टिपरचंद शर्मा को रात करीब 12 बजे
प्रदर्शनकारी अनुदेशकों के बीच आकर आश्वासन दिया कि सुबह मंत्री से आपकी बातचीत करवा दी जाऐंगी। इसके बाद  प्रदर्शनकारियों ने घेराव समाप्त करने का ऐलान किया। जिसके कारण ही रविवार को विभाग के मंत्री पं.मूलचंद शर्मा को बातचीत के लिए मजबूर होना पड़ा। मंत्री ने सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के शिष्टमंडल को 11 मार्च को बातचीत के लिए चंडीगढ़ आमंत्रित किया है। मंत्री ने इस मीटिंग में विभाग के डारेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। ताकि मसले का स्थाई समाधान हो सके। मंत्री से मिले शिष्टमंडल मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के प्रधान सतीश न्योल, महासचिव प्रदीप यादव , वरिष्ठ उप प्रधान अमित ढिल्लो आदि नेता थे।

आईटीआई मे कार्यरत नियमित अनुदेशकों, अनुबंध अनुदेशकों, मिनिष्ट्रीरियल स्टाफ व अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की यूनियनों के नेताओं ने मीटिंग के बाद सरकार को चेतावनी दी कि अगर 11 मार्च को  सरकार ने 7-8 वर्षों से अनुबंध पर काम रहे अनुबंध अनुदेशकों को सेवा सुरक्षा प्रदान नही की तो सभी अनुदेशक व कर्मचारी आईटीआई मे कार्यरत अनुदेशक व कर्मचारी सभी आईटीआई मे काम ठप्प करने पर मजबूर होगे। शनिवार को विभिन्न जिलों से आए अनुबंध अनुदेशक टाऊन पार्क में एकत्रित हुए। प्रशासन ने पार्क में एकत्रित होने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के हस्तक्षेप से अनुदेशकों को वहां एकत्रित होने की इजाजत दी गई। अनुबंध अनुदेशकों ने जब मंत्री के सेक्टर 8 स्थित को ओर मार्च किया तो पुलिस ने दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान व अन्य नेताओं ने सेक्टर 12 थाने में जाकर गिरफ्तार नेताओं को रिहा करवा। नेताओं के रिहा होने के बाद गुस्साए अनुदेशकों ने मंत्री के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने मंत्री के यहां नंबर बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों को रास्ता बंद होने का बहाना बनाकर वहां से हटाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने  मंत्री के आने तक आफिस के साथ लगते सरकारी पार्क में शांतिपूर्वक रुकने की गुहार भी लगाई। लेकिन पुलिस ने वहां बैठने की अनुमति देने की बजाय निहत्थे अनुबंध अनुदेशकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

No comments :

Leave a Reply