HEADLINES


More

यस बैंक में हरियाणा विद्युत निगम के एक हजार करोड़ फंसे

Posted by : pramod goyal on : Saturday 7 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
यस बैंक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के भी 1000 करोड़ रुपये फंस गए हैं। एक महीना पहले ही बैंक में यह राशि जमा कराई गई थी। इतनी बड़ी राशि किसकी अनुमति से व क्यों निजी बैंक में जमा कराई गई, इस पर निगम घिर गया है।  ऊर्जा मंत्रालय पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार निजी बैंक में इतनी बड़ी राशि जमा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जानकारी नहीं है। राशि फंसने से वे नाराज हो सकते हैं। जिसकी गाज निगम अधिकारियों पर गिर सकती है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है कि आरबीआई ने यस बैंक को वीक गवर्नन्स व पूंजी क्वॉलिटी के गलत आंकलन बारे 22 सितंबर, 2019 को पत्र लिखा था। यस बैंक 12 फरवरी, 2020 को स्टॉक एक्स्चेंज से पूंजी तलाशता रहा पर नहीं मिली। फिर भी महीना भर पहले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने 1,000 करोड़ डूबते बैंक में क्यों जमा कराए? संयोग है या प्रयोग?

No comments :

Leave a Reply