//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। कोरोनावायरस के चलते हरियाणा में 31 मार्च तक लॉक डाउन हो सकता है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार शाम 6 बजे प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम 31 मार्च तक आवश्यक सेवाओं व दुकानों को छोड़कर बाकि सब को बंद करने का आदेश दे सकते हैं। हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह से यहां हाईवे, सड़कें, बाजार, सब्जी मंडी में सन्नाटा है। मंदिरों में भी ताले लगे हैं। लेकिन, सुबह से पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें खुली रहीं। शहर में पेट्रोल पंप पर कम ही लोग पहुंचे। रोहतक, अंबाला, गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार में भी कु
छ इसी तरह सन्नाटा है।
छ इसी तरह सन्नाटा है।
No comments :