HEADLINES


More

फरीदाबाद में आया नया मामला, एक महिला मिली संक्रमित, अब 22 पहुंचा आंकड़ा

Posted by : pramod goyal on : Monday 30 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एक नया मरीज सामने आया है। हरियाणा में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हो गई है। फरीदाबाद की एक महिला पॉजिटिव मिली है। जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 
सूत्रों के मुताबिक महिला सूरजकुंड क्षेत्र की रहने वाली बताई गई
है, जबकि उसका पति एमएनसी कंपनी में काम करता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पति को भी संक्रमण हुआ है या नहीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसे भी आइसोलेशन पर ले लिया है। फरीदाबाद सिविल अस्पताल के सीएमओ डा. कृष्ण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमित लोगों की संख्या अब 4 हो गई है। 

No comments :

Leave a Reply