HEADLINES


More

दो बेसहारा वृद्वों के जीने की उम्मीद बना ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम

Posted by : pramod goyal on : Saturday 15 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में बेसहारा वृद्वों के आने का सिलसिला जारी है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को दो जगह से फोन आया जिसमें एक समाजसेवी हर भगवान दास व दूसरा एडवोकेट मीनू गोयल का था जिसमें उन्होनें बताया गया कि एक वृद्व  बादशाह खान अस्पताल के गेट पर व दूसरा सराय बजरंग चौके के पास लावारिस  हालत में बदहवास बैठे हुए है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी पत्नी स्वर्णलता,सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वृद्वों को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर एक वृद्व ने अपना नाम अशोक वधवा पुत्र मक्खन राम और आयु लगभग 67 वर्ष बताया। उसने बताया कि वह रिक्शा चलाता था जबकि दूसरे वृद्व ने अपना नाम विजय मंडल पुत्र मधु मंडल उम्र 62 वर्ष बताया। किशन लाल बजाज ने दोनों वृद्वों को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी व सराय पुलिस स्टेशन में दी गई है।

No comments :

Leave a Reply