HEADLINES


More

नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 6 February 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। केंद्रीय आम बजट में पुरानी पेंशन बहाली और ठेका कर्मचारियों को पक्का करने की मांगों की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बुधवार को नगर निगम सभागार मे आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बताया की 27 फरवरी को मांग दिवस का आयोजन किया जाऐगा। मांग
दिवस पर सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों,नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों के कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों पर विरोध सभाएं आयोजित कर प्रदर्शन करेंगे। विरोध सभाओं व प्रदर्शनों में सावृजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व जन सेवाओं को बचाने, पुरानी पेंशन बहाल करने,ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को पक्का करने ,पक्का होने तक समान काम समान वेतन देने और सेवा सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया जाऐगा। जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जिला व ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। शिविर मे सीटू के उपाध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र मलिक, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, आल इंडिया स्टेट गौवर्नमेंट इम्पलाइज फेडरेशन के वित्त सचिव श्रीपाल सिंह भाटी, हरियाणा रोड़वेज वर्कर यूनियन के मुख्य सलाहकार राम आसरे यादव, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव युदबीर सिंह खत्री, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिडालिया उपस्थित थे। कामरेड वीरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार सीएए, एनपीआर व एनआरसी के देशव्यापी आंदोलन के शोर मे जन सेवाओं और सावृजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण तेजी से कर रही है।जिसका व्यापक एकता के साथ मुकाबला करने की आवश्यकता है।

No comments :

Leave a Reply