HEADLINES


More

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रभारी पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

Posted by : pramod goyal on : Thursday 13 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. चुनाव कांग्रेस की बदहाली पर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को रिजल्ट आया तो कांग्रेस को सिर्फ 4.26 फीसदी 3,95,924 वोट मिले जबकि करीब 7 लाख कांग्रेस के सदस्य हैं।
इस हर की जिम्मेदारी लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था जबकि प्रभारी पीसी चाको ने बुधवार को कहा कि इस्तीफा पहले ही दे चुके थे।
बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बयान जारी करके कहा कि दोनो का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम प्रभारी नियुक्त किया। वो बिहार का काम भी देखते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि मैं पार्टी का मुखिया हूं तो हार मेरी जिम्मेदारी है। वहीं पूर्वी दिल्ली से कृष्णा नगर के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुरचरण सिंह ने कहा है कि जिले में कांग्रेस को अच्छे वोट नहीं दिला सके जिसकी जिम्मेदारी लेते हैं।

No comments :

Leave a Reply