HEADLINES


More

हरियाणवा की शान हुक्का बना आर्कषण व सेल्फी का केंद्र

Posted by : pramod goyal on : Monday 10 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
34वें अंतरराष्टï्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में सोमवार को पर्यटकों का तांता लगा रहा। हरियाणा की आन बान और शान का दर्शाती स्टाल अपना घर पर्यटकों के लिए आर्कषण केंद्र बन चुकी है। पर्यटक खुद को अपना घर में जाने से नहीं रोक पाते। अपना घर स्टाल में पर्यटकों को हरियाणा की प्राचीन संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। इसके अलावा पर्यटकों को खेत जोतने की औजार जैसे हल, जूआ, सांटा, मिट्टïी के बर्तन बनान ेवाले चाक  सहित अनेक ऐसी चीजों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है जो अभी लुप्तप्राय है।
हरियाणा में पंचायत व चौपाल की शान तथा सच्चाई के प्रतीक माने जाने वाले आदमकद हुक्के के देखने के लिए देसी विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आ रहाहै। इस हुक्के कोपर्यटक न केवल निहार रहे हैं,बल्कि दिनभर सेल्फी लेकर अपनी यादों में सहेज कर रख रहेहैं। स्टाल के मुखिया व धरोहर के निदेशक डा. महासिंहपूनियान ेहुक्के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि एक समयथा जब पंचायतों में हुक्के की शपथलेकर बड़े बड़े फैसले एक पल में निपटा दिए जाते थे। हुक्के को हरियाणवी संस्कृति में भाईचारे का प्रतीक भी माना गया है। उन्होंनेबताया कि आज भी गांवों में जब बैठकों का दौर चलता है तो वहां हुक्के की मौजूदगी लाजमी है।बैठकों में हुक्कापीते हुए बड़े बुजुर्गों स युवा उनके अनुभव से रूबरू होते हुए राजनैतिक गलियारों तक की चर्चाएं करते हैं।

No comments :

Leave a Reply